Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

25 अगस्त को Zee Cinema पर होगा फिल्म ‘Crew’ का World Television Premiere

August 22, 2024

25 अगस्त को Zee Cinema पर होगा फिल्म ‘Crew’ का World Television Premiere

मुंबई: करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन के अभिनय से सजी फिल्म ‘क्रू’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर रविवार, 25 अगस्त को दोपहर एक बजे ज़ी सिनेमा पर होगा। फिल्म ‘क्रू’ मध्यम वर्ग के संघर्षों को दर्शाती है, जिनमें पैसों, नैतिकता और अनचाही नौकरियों को लेकर संघर्ष दिखाए गए हैं, जिन्हें एक मनोरंजक और विश्वसनीय कहानी के जरिए बखूबी परोसा गया है। फिल्म क्रू के निर्देशक राजेश कृष्णन ने कहा, क्रू का सफर शुरू से अंत तक शानदार रहा।

तब्बू, करीना कपूर और कृति सैनन जैसे शानदार कलाकारों के साथ काम करना खुशकिस्मती की बात है। उनकी केमिस्ट्री और सेट पर हमने एक-दूसरे को जो आज़ादी दी, उसने किरदारों और कहानी में कुछ इस तरह से जान फूंकी, जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। मेरा लक्ष्य एक ऐसी फिल्म बनाना था, जिसमें हास्य और जज़्बातों का स्वाभाविक संतुलन हो और कलाकारों की सहजता ने इसे आसान बना दिया। मेरा मानना है कि दर्शकों को ‘क्रू’ पसंद आएगी क्योंकि यह अपने विषय पर एक नया नज़रिया पेश करती है और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक इससे कैसे जुड़ते हैं।

फिल्म क्रू तीन बिंदास फ्लाइट अटेंडेंट्स की कहानी है, जो सोने की तस्करी के जाल में फंस जाती हैं। जो किस्सा मस्ती और खेल से शुरू होता है, वो तब एक बड़ा मोड़ लेता है, जब उनकी अंतरात्मा जाग जाती है और फिर उनकी ज़िंदगी और ज्यादा उलझ जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें