Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Worldwide Records ने अभिनेत्री Sneha Bakli को किक्सया एक्लूसिव साईन

September 22, 2024

Worldwide Records ने अभिनेत्री Sneha Bakli को किक्सया एक्लूसिव साईन

मुंबई: वल्र्डवाइड रिकार्डस ने स्नेहा बकली को अपने कई प्रोजेक्ट के लिए एक्सक्लुसिव साईन किया हैं। स्नेहा बकली को एक्सक्लुसिव साईन करने की जानकारी निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करके दी है. उन्होंने लिखा है कि‘वल्र्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी एक्सक्लूसिवली साईन्स एक्ट्रेस स्नेहा बकली।

उम्मीद की जाती है कि अब सिर्फ वल्र्डवाइड रिकॉर्डस म्यूजिक कंपनी से ही स्नेहा के म्यूजिकल वीडियो अलबम के गाने रिलीज होंगे। इस कंपनी से बनने वाली फिल्मों में भी वह बतौर अभिनेत्री अभिनय करती नजर आएंगी। वल्र्डवाइड रिकॉर्डस के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा,हमारी कंपनी प्रारंभ से ही अच्छे कलाकारों को प्रोत्साहित करती आई है और नए कलाकारों को प्लेटफार्म भी देती है। इसी कड़ी में हमने स्नेहा बकली को एक्सक्लूसिव साईन किया है।

अब वह सिर्फ हमारी कंपनी के प्रोजेक्ट्स में काम करेंगी।‘ वल्र्डवाइड रिकॉर्डस म्यूजिक कंपनी से जुड़ने और एक्सक्लूसिव साईन करने पर स्नेहा बकली ने कहा कि‘मैं वल्र्डवाइड रिकॉर्डस के एमडी रत्नाकर कुमार जी का बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुङो इतनी बड़ी कंपनी से जोड़ा है और एक्सक्लूसिव साईन किया है। मैं इस कंपनी से आने वाले कई प्रोजेक्ट्स में नजर आऊंगी, जिसका खुलासा मैं अभी नहीं कर सकती हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें