Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

30 मार्च को रिलीज़ होने जा रही ‘Yaaran Diyan Po Baran’ पंजाबी फिल्म, एक्ट्रेस Upasana Singh ने की है डायरेक्ट

March 23, 2023

30 मार्च को रिलीज़ होने जा रही ‘Yaaran Diyan Po Baran’ पंजाबी फिल्म, एक्ट्रेस Upasana Singh ने की है डायरेक्ट

पंजाबी फिल्म के लिए दर्शकों के लिए बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस महीने मशहूर बॉलीवुड और पॉलीवुड एक्ट्रेस उपासना सिंह के बेटे नानक सिंह की फिल्म ‘यारां दियां पो बारां’ 30 मार्च 2023 को रिलीज़ होने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सिर्फ यही नहीं बल्कि इस फिल्म के दो गाने जिनका नाम ‘जोड़ी’ और ‘तेरे वरगा’ भी रिलीज़ हुए हैं। फिल्म के ये गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं।इस फिल्म में नानक सिंह, उपासना सिंह, जसविंदर भल्ला, सविंदर महल, कॉमेडियन गोपी भल्ला, स्वाति शर्मा, हरनाज कौर संधू, हरबी संघ स्वतंत्र भारत आदि नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक रोमांस और कॉमेडीमूवी है।

इस फिल्म की कहानी और निर्देशक संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो की उपासना सिंह हैं। निर्माता निरुपमा हैं और कार्यकारी निर्माता पारुल मजीथा हैं। इस फिल्म को एक्ट्रेस उपासना सिंह ने डाइरेक्ट किया है। संगीत की धुन प्रसिद्ध संगीतकार गुरमीत सिंह की है और जस्सी कट्ट्याल ने प्रसिद्ध गायकों की आवाज़ के साथ गीतों की शोभा बढ़ाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें