Dainik Savera Times

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं Yami Gautam, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा

Yami Gautam arrived in Patna

एंटरटेनमेंट डेस्क: यामी गौतम धर स्टारर नई नवेली एक फेस्टिवल एंटरटेनर है, जिसे देखने के लिए फैंस और मूवी लवर्स के बीच बेसब्री देखने को मिल रही है। बता दे कि यह फिल्म 16 अक्टूबर को थिएटर्स में दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने इसे लिखा है। फिल्म को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली की कहानी खुद से जुड़ने वाली लगती है, क्योंकि इसमें भारतीय परिवारों के कुछ ऐसे पल नजर आने वाले हैं, जो आम तौर पर हर घर में देखने मिलते हैं।

फिल्म में लार्जर देन लाइफ फैंटेसी, ह्यूमर और एक्शन का भी खूब तड़का लगाया गया है, और इसी वजह से यह एक पूरे परिवार के लिए ग्रैंड सिनेमैटिक राइड होने का वादा करती है। फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से इसे फैंस द्वारा सराहे जाने से लेकर इसकी स्टोरी लाइन को लेकर बढ़ती उत्सुकता और यामी गौतम के दिलचस्प स्क्रीन प्रेजेंस को फिल्म में देखने के लिए एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है।

ट्रेलर को मिल रहे हैं जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पांस से बेहद खुश यामी गौतम धर पटना पहुंचीं, जहां वह फैंस के साथ जोड़ते हुए प्रोमोज के सफल होने का जश्न मनाते दिखीं। यामी गौतम जब पटना पहुंचे तब वहां मौजूद लोगों ने ढोल बजाते हुए एक्ट्रेस का शानदार स्वागत किया।

सभी से मिल रहे हैं खूब सारे प्यार से खुश होते हुए यामिनी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में अपना खास दौरा भी किया। एक्ट्रेस ने पवित्र स्थल पर कुछ शांति के वक्त बताएं और माथा टेकते हुए आभार व्यक्त किया और अपनी थिएटर्स में जल्द आने वाली फिल्म के लिए आशीर्वाद भी लिया।

यामी गौतम धर स्टारर इस फिल्म में एक्ट्रेस कभी ना देखे गए अवतार में नजर आने वाली हैं। नई नवेली की कहानी भारतीय फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है जिसमें दर्शकों को परिवार के रिश्तों, ह्यूमर, एक्शन और कई मजेदार पलों की झलक मिलने वाली है।

बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने इसे लिखा है। फिल्म को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो की पेशकश नई नवेली 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा से पहले पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Exit mobile version