एंटरटेनमेंट डेस्क: यामी गौतम धर स्टारर फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर नई नवेली की रिलीज़ से पहले इसे देखने के लिए दर्शकों के बीच भरी उत्साह की लहर देखने मिल रही है। बता दें कि यह मच अवेटेड फिल्म इस 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के ठीक पहले रिलीज़ होने के लिए तैयार है। बालाजी मोहन द्वारा डायरेक्टेड और हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखी गई इस कहानी को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में यामी कभी ना देखे गए नए अवतार में नजर आ रही है। वहीं कहानी की बात करें तो इसमें दिल, मस्ती, एक्शन और जबरदस्त सिनेमैटिक स्पेक्टिकल्स का मेल है। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के ट्रेलर को फैंस से लेकर इंडस्ट्री में मौजूद यामी के दोस्तों द्वारा खूब सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है और सभी उनकी इस नई दुनिया को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यामी गौतम लंबे समय से अपने फिल्मों के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर दमदार परफॉर्मेंस देती आ रही हैं। हाल के दिनों की बात करें तो एक्ट्रेस को अपनी फिल्म आर्टिकल 370 में किए गए शानदार अभिनय के लिए सिर्फ तारीफें ही नहीं बल्कि नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। ऐसे में अब उस जॉनर से पूरी तरह से अलग दुनिया में कदम रखते हुए, यामी ने अपनी वर्सेटिलिटी का एक खूबसूरत उदाहरण पेश किया है।
बता दें कि नई नवेली के साथ वह मस्तीभरी, हाई-कॉन्सेप्ट वाली दुनिया में दाखिल हुई हैं, और इसे करने के लिए किस चीज ने उन्हें बेहद आकर्षित किया इस बारे में यामी ने शेयर करते हुए कहा, “मुझे ‘नई नवेली’ की तरफ जिस चीज़ ने सचमुच खींचा, वो ये था कि इसकी दुनिया कितनी अनोखी लगती है, पर साथ ही ये किसी बहुत जानी-पहचानी चीज़ यानी एक बड़ी-सी भारतीय फैमिली से कितनी गहराई से जुड़ी हुई है।
अवस्थी परिवार में कुछ तो ऐसा है जिससे हम तुरंत कनेक्ट कर जाते हैं; उनके रिश्ते, छोटी-मोटी बहसें, अपनापन, पागलपन, हर किसी की दूसरे पर राय होना, ये सब कुछ! आप इन लोगों को अच्छी तरह जानते हैं क्योंकि हम सब किसी न किसी रूप में ऐसी ही फैमिलीज़ के बीच बड़े हुए हैं। और फिर इस एकदम साधारण, पूरी तरह देसी परिवार को एक ऐसी दुनिया में ला कर रख दिया जाता है जो ज़रा भी आम नहीं है, और इसी बात ने इस कहानी को मेरे लिए बहुत मज़ेदार बना दिया।”
उन्होंने आगे कहा , “अनुराग, आदिनाथ और इस शानदार स्टार कास्ट के साथ काम करने का मतलब था कि सेट पर खूब मस्ती हुई, और मुझे लगता है कि वो चीज़ नेचुरली स्क्रीन पर हमारी फैमिली बॉन्डिंग में आ गई। हम लोगों के बीच का ह्यूमर बहुत नेचुरल लगा। और ज़ाहिर है, मोहिनी की ड्युएलिटी भी थी।
वो दिलचस्प इसलिए है क्योंकि आप उसे पहली नज़र में पूरी तरह समझ नहीं पाते। उसमें गर्माहट और अपनापन है, पर साथ ही उसमें कुछ ऐसा बेहद रहस्यमयी भी है जो आपको लगातार सोचने पर मजबूर रखता है। मुझे याद है कि मैंने सोचा था कि ये एक ऐसी दुनिया है जो मैंने पहले कभी नहीं देखी थी, और एक एक्टर के तौर पर ये बात हमेशा बहुत एक्साइटिंग होती है। जब कोई फ़िल्म इतनी अपनी और जानी-पहचानी लगे, लेकिन फिर भी आपको हैरान कर दे, तो उसी चीज़ ने मुझे इसका हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह कॉन्फिडेंट कर दिया था।”
यामी गौतम धर इस फिल्म में कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं। बता दें कि नई नवेली इंडिया की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें भारतीय परिवारों में देखी जाने वाली फैंटेसी, ह्यूमर, एक्शन और अटकलों की झलक देखने मिलती है।
फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। यह फिल्म इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

