Dainik Savera Times

IFFI में Article 370 की स्क्रीनिंग पर मां बनने के बाद पहली बार दिखीं Yami Gautam Dhar

Yami Gautam

Yami Gautam Dhar : यामी गौतम धर एक अनोखी एक्ट्रेस हैं, जो हमेशा प्रभावशाली परफॉर्मेंसेस देती हैं। अपनी वेराटिलिटी के साथ उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कई किरदारों को जिंदा किया है और पूरे देश में अपना जलवा बनाए रखा है।अपनी उपलब्धियों में एक और पंख जोड़ते हुए, यामी ने आर्टिकल 370 में एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है, जिसे हर तरफ से बहुत तारीफ और प्यार मिली है। अब यह फिल्म IFFI में दिखाई जाएगी और साथ ही मां बनने के बाद यामी पहली बार सार्वजनिक रूप से इसमें नजर आएंगी।

थिएटर में आर्टिकल 370 की शानदार रिलीज और तारीफों के बाद, इसे इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में स्क्रीनिंग का मौका मिला है। एक्ट्रेस ने ए थर्सडे, दसवीं, लॉस्ट, ओएमजी 2 और आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों में बैक-टू-बैक शानदार परफॉर्मेंसेस दिए हैं। बता दें कि, मां बनने के बाद यामी ने IFFI में आर्टिकल 370 की स्क्रीनिंग के साथ अपनी वापसी की है।

Yami Gautam Dhar
Yami Gautam Dhar

बेबी को वेलकम करने के बाद कुछ समय के लिए पब्लिक लाइफ से दूर रही एक्ट्रेस ने इस फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार वापसी की है। इस दौरान एथनिक इंडियन ड्रेस में वो एकदम फ्रेश और खूबसूरत लग रही थीं, उनके चेहरे पर मां बनने का ग्लो था। वाकई में, वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं, और लंबे समय बाद उन्हें देखना एक शानदार अनुभव था।

यामी गौतम धर ने आर्टिकल 370 में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया है। उन्हें दर्शकों और आलोचकों दोनों से तारीफें मिली हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, फिल्म को लोगों ने पसंद किया है, और यह अभी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिल जीत रही है।वर्कफ़्रंट की बात करें तो यामी गौतम अगली बार धूम धाम में नज़र आएंगी। इस तरह से दर्शक यामी की एक और शानदार परफॉरमेंस को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Exit mobile version