Site icon Dainik Savera Times

स्क्रिप्ट, निर्देशक और किरदार को लेकर फिल्मों का चयन करती है यामी गौतम

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम फिल्म की स्क्रिप्ट, निर्देशक और अपने किरदार को लेकर फिल्मों का चयन करती है।यामी गौतम ने बताया , मैं किसी भी फिल्म को हां कहने के लिए तीन बातों का खास खयाल रखती हूं, स्क्रिप्ट, निर्देशक और मेरा किरदार।मेरा मानना है कि हमेशा एक अच्छी फिल्म का हिस्सा बनूं,,न कि सिर्फ एक प्रोजेक्ट का। सोशल मेसेज और समाज को लेकर प्रासंगिक फिल्में महत्वपूर्ण हैं।यामी गौतम ने कहा, मैं तभी कॉन्फिडेंट होती हूं, जब मुझे एक अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है। मेरा जानना जरूरी है कि मैं एक फिल्म का हिस्सा क्यों हैं।

Exit mobile version