Site icon Dainik Savera Times

Yami Gautam स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने सिनेमा घरों में 50 दिन पूरे किये

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने सिनेमा घरों में 50 दिन पूरे कर लिये हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म आर्टिकल-370 ,23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यामी गौतम और प्रियामणि ने अहम भूमिका निभायी है।

यह फिल्म जम्मू कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को रद्द करने के फैसले पर आधारित है। इस फिल्म ने सिनेमा घरों में 50 शानदार दिन पूरे कर लिए हैं। यामी गौतम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कैप्शन में लिखा है, आर्टिकल 370 की शूटिंग के पहले दिन से लेकर सिनेमाघरों में फिल्म के 50 शानदार दिनों तक, समय बहुत तेज़ी से बीत गया।

मुझे यह मौका देने के लिए मैं आदित्य धर फिल्म्स की बहुत आभारी हूं। एक बेहतरीन प्रोड्यूसर होने के लिए लोकेश धर को स्पेशल थैंक्स। फिल्म को जीवंत बनाने के लिए पूरी टीम, डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले, राइटर, एक्टर्स और एडिटिंग, म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी और शानदार तकनीशियनों को थैंक यू।

Exit mobile version