Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yash ने Namit Malhotra के साथ अपनी पार्टनरशिप पर की बात, कहा “हम दोनों का एक ही लक्ष्य था”

October 24, 2024

Yash ने Namit Malhotra के साथ अपनी पार्टनरशिप पर की बात, कहा “हम दोनों का एक ही लक्ष्य था”

मुंबई : नमित मल्होत्रा ​​पिछले 30 सालों में हॉलीवुड में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व बन गए हैं, जो बॉलीवुड और इंटरनेशनल सिनेमा को जोड़ रहे हैं। कई भारतीय टेलेंट से अलग, उन्होंने अपनी कंपनियों डीएनईजी और प्राइम फोकस के जरिए द गारफील्ड मूवी और द एंग्री बर्ड्स मूवी 3 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को अपना समर्थन दिया है, जिससे वे हॉलीवुड में एक जाने माने भारतीय नाम बन गए हैं।

यश जिन्हें KGF स्टार के नाम से भी जाना जाता है, ने हाल ही में बताया है कि वह मल्होत्रा ​​​​के एमिबिशियस प्रोजेक्ट, रामायण, में किस तरह से शामिल हुए। हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ एक इंटरव्यू में यश ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की। वह लॉस एंजिल्स में टॉक्सिक नाम के एक प्रोजेक्ट के लिए वीएफएक्स पर चर्चा कर रहे थे, जब उनकी मुलाकात नमित से हुई। बातचीत के दौरान, नमित ने रामायण के लिए अपना विजन शेयर किया, जिस पर वे कई सालों से काम कर रहे थे।

यश ने बात करते हुए कहा, “मुझे नमित और उनका विजन पसंद आया। हम दोनों का लक्ष्य एक ही था- भारतीय फ़िल्मों को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर लाना। दर्शकों से हमें जिस तरह का समर्थन मिला, उससे हमारा विजन एक हो गया। हमारी चर्चा के दौरान, उन्होंने मुझसे पूछा, ‘क्या आप इसका हिस्सा बनना चाहते हैं?’ मुझे तुरंत समझ आ गया कि वह मेरे विज़न में कितना महत्व जोड़ेंगे। वह बहुत बड़ी क्षमता वाले एक महान व्यक्ति हैं, और बहुत से लोग उनकी उपलब्धियों के बारे में नहीं जानते हैं। उनकी कंपनी ने 5-6 ऑस्कर जीते हैं, और यह आश्चर्यजनक है कि एक भारतीय ने इस पद को संभाला है और ऐसे अद्भुत काम कर रहा है। मैं बहुत भाग्यशाली और ब्लेस्ड महसूस करता हूँ कि मुझे ऐसे बेहतरीन पार्टनर्स मिले हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें