साल 2009 में दो म्यूजिशियन बादशाह और रैपर यो यो हनी सिंह के बीच शुरू हुई लड़ाई अब थमती दिख रही है। बादशाह ने अपनी तरफ से हनी के साथ झगड़े को खत्म करते हुए कहा कि एक वक्त था, जब उनके मन में उनको लेकर नफरत थी, लेकिन अब वह इसे खत्म करना चाहते हैं। देहरादून में 24 मई को आयोजित ग्रैफेस्ट 2024 में बादशाह ने परफॉर्म किया इस दौरान उन्होंने हनी सिंह के साथ अपनी पुरानी दुश्मनी को खत्म करने के लिए पहला कदम उठाया है। उन्होंने दोनों के बीच आई दर्द को लेकर भी कई बातें शेयर की हैं। साथ ही ये भी बताया कि उन दोनों के बीच कैसे ये लड़ाई शुरू हुई थी।
बादशाह और हनी सिंह के बीच आई दरार लेकर उन्होंने बताया कि ‘क वक्त ऐसा था, जब मेरे मन में एक शख्स के लिए नफरत थी, और अब मैं इसे खत्म करना चाहता हूं। उस नफरत को पीछे छोड़ना चाहता हूं। वह शख्स थे हनी सिंह बादशाह ने आगे कहा, ‘मुझे कुछ गलतफहमियों की वजह से नफरत होने लगी थी, लेकिन कुछ समय बाद मुझे एहसास हुआ कि जब हम साथ थे, तो जोड़ने वाले बहुत कम थे और तोड़ने वाले बहुत ज्यादा आज मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं उस वक्त को पीछे छोड़ चुका हूं। मैं उनके बेहतर करियर के लिए दुआ करता हूं आपको बता दें कि हनी सिंह और बादशाह पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे. उन्होंने साथ में मिलकर ‘खोल बोतल’, ‘बेगानी नार’, ‘दिल्ली के दीवाने’ और ‘गेटअप जवानी’ जैसे हिट गाने दिए।
दोस्ती में दरार की ये थी वजह:-
दोस्ती में दरार आने के पीछे का कारण बताते हुए एक इंटरव्यू में बादशाह ने कहा, ‘मैं 2006 से ‘माफिया मुंडीर’ म्यूजिक ग्रुप से जुड़ा था। इस ग्रुप में एक जैसी सोच रखने वाले कई लोग साथ आए, लेकिन मुख्य रूप से इसमें सिर्फ मैं और हनी थे। बाद में रफ्तार, इक्का और लिल गोलू भी जुड़ गए। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि एक वक्त के बाद हनी सिंह ने उनके फोन कॉल्स को रिसीव करना बंद कर दिया। उनसे कुछ ब्लैंक कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन भी करवाए थे. जिससे दोनों के बीच दूरियां पैदा होनी शुरू हो गई।

