Dainik Savera Times

‘ये है मोहब्बतें’ फेम Aditi Bhatia ने खरीदा नया घर, फैंस को दिखाई एक झलक

मुंबई: ‘ये है मोहब्बतें’ फेम अभिनेत्री अदिति भाटिया ने फैंस को अपने नए घर की एक झलक दिखाई, जिसमें वह एक अलमारी में सामान रखती नजर आ रही हैं।उन्‍होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फर्श पर कपड़ों का एक बड़ा ढेर देखा जा सकता है। उनके प्यारे दोस्त मर्फी को कपड़ों के बीच बैठे देखा जा सकता है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया: “आई लव यू”।

दूसरे वीडियो में हम अदिति को नीली हाफ स्लीव्स टी-शर्ट और सफेद ट्राउजर पहने हुए देख सकते हैं। वह अपनी टीम की मदद से अलमारी में ढेर सारे जूते सजाती हुई दिखाई दे रही हैं। 24 वर्षीय अदिति को शो ‘ये है मोहब्बतें’ में रूही भल्ला का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो का निर्माण एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत किया था।

इसमें करण पटेल, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और रूहानिका धवन ने अभिनय किया था। वह ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’, ‘टशन-ए-इश्क’ जैसे शो का हिस्सा रही हैं। अदिति फिल्म ‘विवाह’ में भी नजर आईं थीं। इस फिल्‍म में उन्‍होंने युवा पूनम का किरदार निभाया था। 2006 में आई रोमांटिक ड्रामा को सूरज आर. बड़जात्या ने निर्देशित किया है।

इसमें शाहिद कपूर और अमृता राव मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्‍म में अनुपम खेर, आलोक नाथ, सीमा बिस्वास, समीर सोनी और लता सभरवाल भी थे। वह ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘द ट्रेन’, ‘चांस पे डांस’ और ‘सरगोशियां’ का भी हिस्सा रहीं। अदिति ने ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा’, ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ में भी काम किया है।

Exit mobile version