Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिर्फ 99 रुपए में शुक्रवार को देख सकते हैं यह ब्लॉकबस्टर फिल्में…सिनेमाघरों में खास ऑफर

October 12, 2023

सिर्फ 99 रुपए में शुक्रवार को देख सकते हैं यह ब्लॉकबस्टर फिल्में…सिनेमाघरों में खास ऑफर

एंटरटेनमेंट डेस्क: अगर आप फिल्में देखने के शौकीन है तो आपके लिए खास ऑफर है। शुक्रवार 13 अक्टूबर को नेशनल सिनेमा दिवस मनाया जाएगा , इसके उपलक्ष्य में सिनेमाघरों में खास ऑफर दिया जा रहा है। शुक्रवार यानि कल सभी मूवीज हॉल में फिल्मों की टिकट मात्र 99 रुपए में मिलेंगी। इस विशेष अवसर पर, आप प्रति प्रवेश मात्र 99/- रुपए में एक रोमांचक मूवी का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में आपको देखने को मिलने वाली हैं।

मिशन रानीगंज

अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू पश्चिम बंगाल में 1989 के रानीगंज कोयला क्षेत्र के ढहने के दौरान अग्रणी इंजीनियर जसवन्त सिंह गिल पर आधारित है।अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है और उनके साथ इसमें परिणीति चोपड़ा भी हैं।

फुकरे 3

फुकरे-3 का मजा भी आप सिनेमाहाल में ले सकते हैं। फुकरे 3 में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा हैं। 28 सितंबर, 2023 को फुकरे- 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

 

वैक्सीन वॉर

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित, द वैक्सीन वॉर में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी ने अभिनय किया है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली समीक्षा मिली।

 

धक धक

धक धक में रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा, संजना सांघी और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म की कहानी चार महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भावनाओं और आत्म-खोज से भरे एक असाधारण साहसिक कार्य के लिए एकजुट होती हैं, जब वे खारदुंग ला के लिए बाइकिंग अभियान पर निकलती हैं। यह फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

दोनों

दोनों फिलम गदर एक्टर सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की पहली फिल्म है। फिल्म की एक्ट्रेस पलोमा ठकेरिया, पूनम ढिल्लों की बेटी हैं। फिल्म दो अजनबियों की दिल छू लेने वाली कहानी का वादा करती है जो अपने-अपने प्रेम संबंधों से आगे बढ़ने के बाद जीवन में अपना रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनो 5 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

थैंक्यू फॉर कमिंग

करण बुलानी द्वारा निर्देशित, थैंक यू फॉर कमिंग में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, शिबानी बेदी और कुशा कपिला हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें