Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

YRF की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान, Ali Abbas Zafar के निर्देशन में दिखेगी Ahaan- Sharvari की जोड़ी

October 26, 2026

YRF की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान, Ali Abbas Zafar के निर्देशन में दिखेगी Ahaan- Sharvari की जोड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क: यशराज फिल्म्स ने आज अपनी आगामी फिल्म के टाइटल ‘बेपरवाह’ की घोषणा की। अहान पांडे और शरवरी अभिनीत इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर कर रहे हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता हैं।

फिल्म का टाइटल इसके टीज़र पोस्टर के साथ जारी किया गया, जो फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज़ से ठीक पांच महीने पहले का मौका है। ‘बेपरवाह’ में ‘सैयारा’ से चर्चा में आए अहान पांडे और शरवरी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बन रही ‘बेपरवाह’ के साथ वह यशराज फिल्म्स में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह इस बैनर के लिए ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित ‘बेपरवाह’ 26 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें