Site icon Dainik Savera Times

साइबर ठगी का शिकार हुए टीवी शो महाभारत के युधिष्ठिर, खाते से उड़े 98 हजार

मुंबई: टीवी शो महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र सिंह चौहान के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने अभिनेता के बैंक अकाउंट से 98 हजार रुपए निकाल लिए, लेकिन गनीमत रही कि मुंबई की ओशिवारा पुलिस की तत्परता की वजह से ठगी की रकम को रिकवर कर लिया गया। दरअसल अभिनेता गजेंद्र सिंह चौहान ने 10 दिसंबर को फेसबुक पर डी-मार्ट पर ड्राई फ्रूट्स बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध होने का एक विज्ञापन देखा। ड्राई फ्रूट्स खरीदने के लिए उन्होंने विज्ञापन के लिंक पर क्लिक किया और अपने वेरिफिकेशन के लिए अपने बैंक खाते की ओटीपी भी शेयर कर दी।

ये भी पढ़ें: BJP ਲੀਡਰ Anoop Bhullar ਨੇ ਕਾਨੂੰਨ-ਵਿਵਸਥਾ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ

ओटीपी शेयर होने के तुरंत बाद ही उनके फोन पर 98 हजार रुपए के डिडक्शन का मैसेज आ गया। गजेंद्र चौहान ने तुरंत ओशीवारा पुलिस स्टेशन में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद ओशिवरा पुलिस स्टेशन की साइबर सेल की तत्परता और कुशल कार्रवाई से रकम को रिकवर कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय चव्हाण तथा पुलिस निरीक्षक आनंद पगारे ने साइबर सेल के अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक शरद देवरे, एएसआई अशोक कोंडे और पुलिस कांस्टेबल विक्रम सरनोब की मदद से मामले को सुलझाया। साइबर सेल के अधिकारियों ने पाया कि ठगी की रकम राजोरपे से क्रोमा की तरफ ट्रांसफर की जा रही है।

Exit mobile version