Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zain Imam ने टेलीविजन सफर पर की बात, बताया क्या है ‘पेशे की खूबसूरती’

January 13, 2025

Zain Imam ने टेलीविजन सफर पर की बात, बताया क्या है ‘पेशे की खूबसूरती’

मुंबई: टेलीविजन के मशहूर अभिनेता जैन इमाम ने एक अभिनेता के तौर पर टेलीविजन की दुनिया में काफी लंबा सफर तय किया है। शो ‘सुमन इंदौरी’ में शानदार अभिनय से दर्शकों से प्यार और प्रशंसा पा रहे अभिनेता ने अपने सफर पर बात की और बताया कि उनके पेशे की खूबसूरती क्या है?

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान जैन इमाम ने मिली पहचान और प्यार पर बात की। अभिनेता ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह सब इतनी जल्दी हो जाएगा, हालांकि उन्हें लगता है कि यही इस पेशे की खूबसूरती है।

टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में बात करते हुए, जैन इमाम ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, मैंने हमेशा कड़ी मेहनत करने और अपने काम को खुद बोलने देने में विश्वास किया है। मुझे जो प्यार और पहचान मिली है, वह जबरदस्त है। मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह इतनी जल्दी हो जाएगा, लेकिन शायद यही इस पेशे की खूबसूरती है। यह आपको चौंका देता है।’’

अभिनेता ने आगे कहा, ‘‘ अपने करियर में हर भूमिका, हर प्रोजेक्ट, चाहे वह ‘टशन-ए-इश्क’, ‘फना: इश्क में मरजावां’ या ‘कैसी ये यारियां’ हो इन्हें निभाना रोमांचक रहा है। मैं दर्शकों से इतनी गहराई से जुड़कर खुद को वाकई लकी महसूस करता हूं। यह एक ऐसा जादू है, जिसका हर अभिनेता सपना देखता है।‘

उनसे आगे पूछा गया कि वह असफलताओं से कैसे निपटते हैं। इस पर जैन इमाम ने कहा, ‘असफलताएं खेल का हिस्सा हैं और मेरे लिए हर चुनौती सीखने और आगे बढ़ने का अवसर है। मैं खुद को याद दिलाता हूं कि मैंने यह सफर क्यों शुरू किया था। जब भी कुछ योजना के अनुसार नहीं होता, तो मैं एक कदम पीछे हटता हूं, चिंतन करता हूं और उस एनर्जी को खुद को बेहतर बनाने में लगाता हूं।

कलाकार के रूप में हमें बहुत से रिजेक्शंस का सामना करना पड़ता है, लेकिन यह आपको परिभाषित नहीं करता। कभी-कभी, एक असफलता कोई बड़ी और बेहतर सफलता ओर बढ़ाती है। अभिनेता जैन इमाम कई टेलीविजन शो का हिस्सा रहे हैं, जिनमें ‘कैसी ये यारियां’, ‘नामकरण’, ‘फना: इश्क में मरजावां’ और ‘टशन-ए-इश्क’ भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका को यूरेनियम भंडार सौंपने की तैयारी में नेपाल सरकार! पड़ोसी देश की बढ़ी टेंशन 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें