Site icon Dainik Savera Times

Zee Cine Awards 2024 : : Shahrukh Khan को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब, Rani Mukerji और Alia Bhatt बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

मुंबईः 22वें जी सिने अवार्ड में बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला। रानी मुखर्जी और आलिया भट्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स पुरस्कार से नवाई गई। कियारा आडवाणी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ज्यूरी का पुरस्कार मिला। बेस्ट वीएफएक्स – जवान के लिए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट,बेस्ट एक्शन – स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे और जवान के लिए टीम,बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक – जवान के लिए अनिरुद्ध,बेस्ट डायलॉग – जवान के लिए सुमित अरोड़ाबेस्ट प्ले बैक सिंगर मेल – अरिजीत सिंह (पठान से झूमे जो पठान), बेस्ट प्ले बैक सिंगर फीमेल- शिल्पा राव (बेशरम रंग फिल्म पठान)बेस्ट लिरिक्स – कुमार (चलिया- पठान) के लिए चुने गए।

वहीं बेस्ट कस्टूमए डिजाइन- मनीष मल्होत्र (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी),परफ़ॉर्मर ऑफ द इयर मेल- कार्तिक आर्यन ,बेस्ट कोरियोग्राफी – बॉस्को मार्टिस (झूमे जो पठान) के लिए पुरस्कृत किए गए। आययुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना ने जी सिने अवॉर्ड शो को होस्ट किया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म ,सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए फिल्म जवान को पुरस्कार मिला। जी सिने अवॉर्डस 2024 में कई सितारों ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सनी देओल, बॉबी देओल, कृति सेनन, सोनू निगम समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई।

Exit mobile version