Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zee Studio और Anil Sharma की फिल्म ‘वनवास’ 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

October 21, 2024

Zee Studio और Anil Sharma की फिल्म ‘वनवास’ 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मुंबई : ज़ी स्टूडियो और फिल्मकार अनिल शर्मा की आने वाली फिल्म‘वनवास’20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी हिट फिल्मों के साथ, ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने बड़ी सफलता हासिल की है। दशहरे पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म‘वनवास’के बारे में एक बड़ी घोषणा की थी।

मेकर्स ने फिल्म वनवास के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में इस वर्ष 20 दिसंबर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म वनवास में नाना पाटेकर और गदर 2 के स्टार उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अनिल शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित, वनवास ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें