Site icon Dainik Savera Times

Zee Studios और Anil Sharma ने ‘वनवास’ का टीज़र किया जारी, दिल छू लेगी फिल्म की कहानी

मुंबई: अनिल शर्मा की लेटेस्ट फिल्म वनवास परिवार, सम्मान और लोगों द्वारा किए जाने वाले त्याग के बारे में एक दिल छू लेने वाली कहानी है। इसका मकसद दर्शकों से मजबूती से जुड़ना है। अपने, गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अनिल शर्मा ने ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर एक ऐसी कहानी पेश की है जो खत्म होने के बाद भी दर्शकों के साथ लंबे समय तक रहेगी।

नए टीज़र में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा को अनोखे किरदारों में देखा जा सकता है, जहाँ उनके दमदार अभिनय ने पारिवारिक भावनाओं को नई ऊंचाई दी है और स्क्रीन पर गहराई ला दी है। टीज़र की हर एक लाइन दमदार है, जो परिवार की वफ़ादारी और प्यार और कर्तव्य के लिए किए गए त्याग को एक नया नज़रिया देती है। टीज़र में उस भव्य शैली का भी वादा किया गया है जिसके लिए अनिल शर्मा और ज़ी स्टूडियोज़ को जाना जाता है!

अनिल शर्मा की शानदार कहानी और मजबूत कास्ट के साथ, वनवास एक ट्रेडिशनल ड्रामा से आगे बढ़कर टाइमलेस थीम के जरिए से एक गहरी इमोशन से भरी यात्रा की पेशकश करता है।

अनिल शर्मा द्वारा प्रोड्यूस, डायरेक्ट और लिखी गई ये फिल्म ज़ी स्टूडियोज के तहत दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। ये एक ऐसी कहानी है जहां हर फैसला अगले पड़ाव पर असर डालता है। ये फैमिली सागा 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Exit mobile version