Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zeenat Aman Birthday: Zeenat Aman का जन्मदिन आज, 73 वर्ष की हुई हसीना, एक्ट्रेस पहले थीं पत्रकार, जानें फ़िल्मी करियर

November 19, 2024

Zeenat Aman Birthday: Zeenat Aman का जन्मदिन आज, 73 वर्ष की हुई हसीना, एक्ट्रेस पहले थीं पत्रकार, जानें फ़िल्मी करियर

Zeenat Aman Birthday : बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जीनत अमान आज 73 वर्ष की हो गयी हैं। जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 को जर्मनी में हुआ। उनके पिता अमानउल्लाह ने मुगलेआजम और पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर लेखक काम किया था । महज 13 वर्ष की उम्र में जीनत के सिर से पिता का साया उठ गया। तब उनकी मां उन्हें जर्मनी लेकर चली गईं। लगभग पांच वर्ष तक जर्मनी में रहने के बाद महज 18 साल की जीनत मुंबई आ गईं । मुंबई आने के बाद जीनत ने सेंट जेवियर कालेज से स्नातक की शिक्षा पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए अमरीका के मशहूर कालेज कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया।

एक्ट्रेस से पहले जीनत अमान थी पत्रकार, जीता मिस इंडिया पैसिफिक प्रतियोगिता का खिताब

जीनत अमान ने अपने करियर की शुरूआत मशहूर पत्रिका ‘फेमिना’ से बतौर पत्रकार के रूप में की लेकिन जल्द ही उनका मन इससे उचट गया और वह मॉडलिंग के क्षेत्र में उतर गईं। इसके बाद जीनत अमान ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें वह दूसरी उप विजेता रहीं और बाद में उन्हें मिस इंडिया पैसिफिक प्रतियोगिता का खिताब जीता।

फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से मिली सफलता

जीनत अमान ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1971 में ओ.पी.रल्हन की फिल्म ‘हलचल’ से की। वर्ष 1971 में ही जीनत को एक बार फिर से ओ.पी.रल्हन के साथ फिल्म हंगामा में काम करने का मौका मिला। दुर्भाग्य से उनकी दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर विफल साबित हुईं। जीनत अमान को प्रारंभिक सफलता वर्ष 1971 में प्रदर्शित फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से मिली। इस फिल्म में जीनत अमान ने देवानंद की बहन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दमदार अभिनय के लिये जीनत अमान को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें