Site icon Dainik Savera Times

Zwigato ने मुझे समझाई डिलीवरी पर्सन की तकलीफें: Kapil Sharma

बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ज्विगाटो के जरिये उन्हें डिलीवरी पर्सन की तकलीफें पता चलीं।कपिल शर्मा ने बताया एक दिन हम अपने एक मित्र का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे जिसके लिए मेरी वाइफ ने ऑनलाइन आर्डर कर के केक मंगाया था, जब ड्राइवर पर्सन आया , हमने केक देखा तो वह थोड़ा बिगड़ चुका था।

हमने वो केक रिटर्न कर दिया फिर मुझे अचानक यह ध्यान आया कि, इस डिलीवरी पर्सन को कही अपने शॉप पर डांट न पड़े या इसका भुगतान उसे अपनी पगार से न करना पड़े, हमने तुरंत उसे बुलाया उन्हें केक वापिस देने के लिए कहा क्योंकि हम केक को वैसे भी कट ही करनेवाले थे। मुझे लगता है कि ज्विगाटो में मेरे द्वारा निभाए गए इस किरदार की वजह से मुझे उनके प्रति जिम्मेदारी का अहसास हुआ, क्योंकि मैं अपने किरदार को निभाते समय इन सभी बातों से गुजारा हूं। ’’गौरतलब है कि अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और नंदिता दास इनिशिएटिव्स की फिल्म ‘ज्विगाटो ’ को नंदिता दास ने निर्देशित किया है। कपिल शर्मा, शाहाना गोस्वामी और तुषार आचार्य अभिनीत यह फिल्म 17 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Exit mobile version