Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमिताभ बच्चन ने की ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ की सराहना, कहा:’मैं इसके बनाने के तरीके को देखकर हैरान हूं’

August 30, 2023

अमिताभ बच्चन ने की ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ की सराहना, कहा:’मैं इसके बनाने के तरीके को देखकर हैरान हूं’

नई दिल्ली: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फैंटेसी ड्रामा सीरीज ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि इसे कितने ‘अद्भुत‘ तरीके से बनाया गया है। क्विज-बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 के ‘रिश्ते स्पेशल’ एपिसोड 12 में हरियाणा के हिसार के सागर मिश्रा ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉट सीट पर अपनी जगह पक्की की। वह बीबीए सेकंड ईयर का स्टूडेंट है।

‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड जीतने के बाद सागर दौड़कर अपने माता-पिता के पास गए, उन्हें गले लगाया और उनका आशीर्वाद लिया।इसके बाद उन्होंने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से कहा, ‘सर, मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं कि मैं सीधे अपनी मां के पास गया और आपके पास नहीं आया।‘अभिनेता ने कहा, ’आपने सही काम किया।’

इस पर सागर ने बताया, ’मेरी मां का केबीसी के साथ 20 साल पुराना नाता है। वह मेरे जन्म से पहले से ही शो में आने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कड़ी मेहनत की और कोशिश भी की, लेकिन मौका नहीं मिला।’सागर ने कहा, ‘जब मैं 12 साल का हुआ, तो मेरी मां ने कहा, ‘’मैं कोशिश करूंगी कि मेरा बेटा 18 साल का होने के बाद शो में जाए।’ मैं 18 साल का हो गया हूं और यहां हूं।’

‘शोले’ फेम एक्टर ने सागर की मां से कहा, ’आपकी इच्छा पूरी हो गई है। आपने शो में आने के लिए 20 साल तक कोशिश की और देखो, आज ये और भी महत्वपूर्ण हो गया है. मुझे उम्मीद है कि ये आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।’3,000 रुपये के प्रश्न के लिए, उनसे पूछा गया: ‘वेस्टरोस किस एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी में फिक्शनल कॉन्टिनेंट है?‘ आॅप्शन थे लॉर्ड आॅफ द रिंग्स, गेम ऑफ़ थ्रोन्स, हैरी पॉटर और द विचर। सागर ने सही जवाब दिया- ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’

अमिताभ ने कहा, ’मेरे पास आपके लिए कुछ सामान्य ज्ञान हैं। ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ जॉर्ज आरआर. मार्टनि के एपिक फैंटेसी नॉवेल की एक सीरीज है। सीरीज समाप्त नहीं हुई है, और नॉवेल का रूपांतरण अभी बाकी है। आपने देखा ही होगा कि इसे कितने अद्भुत ढंग से बनाया गया है। मैं हैरान हूं, उन्होंने दिल खोलकर खर्च किया है। उनके बैटलफील्ड्स… ड्रेगन उड़ रहे हैं… फाइट सीक्वेंस और न जाने क्या-क्या।’

वेस्टरोस और एस्सोस के फिक्शनल कॉन्टिनेंट्स में स्थापित, ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ में बड़ी संख्या में कलाकार हैं और पूरे शो के दौरान कई कहानियों का अनुसरण किया जाता है।’कौन बनेगा करोड़पति 15′ सोनी पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें