Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फैंस को नए अवतार में दिखेंगे Hrithik Roshan ,ब्रह्मास्‍त्र पार्ट 2 में विलेन का किरदार में आएंगे नज़र

May 16, 2024

फैंस को नए अवतार में दिखेंगे Hrithik Roshan ,ब्रह्मास्‍त्र पार्ट 2 में विलेन का किरदार में आएंगे नज़र

मुंबई :- बॉलीवुड के मशहूर ऋतिक रौशन फिल्म ब्रह्मास्‍त्र पार्ट 2 में विलेन का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। करण जौहर निर्मित और अयान मुखर्जी निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। इस फिल्म रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मॉनी राय ने अहम भूमिका निभायी थी। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया जिस कारण इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। ऐसे में दर्शको को इस फिल्म के पार्ट 2 का बहुत लम्बे समय से इंतजार था। ब्रह्मास्‍त्र पार्ट 1 के एंडिंग में सस्पेंस रखा गया है कि जिसके बाद लोग ये जानना चाहते हैं कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में देव के किरदार में कौंन नजर आएगा।

आपको बता दे इंडियन सिनेमा के सुपरहीरो ऋतिक रौशन फिल्म ब्रह्मास्‍त्र पार्ट 2 में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। वॉर 2 की शूटिंग के बाद अब ऋतिक रौशन फिल्म ब्रह्मास्‍त्र पार्ट 2 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में दो लोगो का नाम सामने आया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन के नाम पर अभी मेकर्स की मुहर लगी है। लेकिन फिल्म के अन्य किरदारों के बारे में अभी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। वही बात करे शूटिंग तो फिल्म की 2025 में शुरू हो जाएगी। बतया जा रहा है कि ‘ब्रह्मास्त्र-2’ को 2026 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें