Today Weather Forecast: प्रदेश में आने वाले दिनों में फिर मौसम बदल सकता है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां आसपास के शहरों में गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है। वही IMD के अनुमान के अनुसार अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम 13-6 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जिससे लोगो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम ने बदली करवट
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। आपको बता दे कि प्रदेश के 18 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जहां लोगों को तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने का अहसास होने लगा है। IMD के अनुसार अब दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा। रविवार से तापमान का असर बढ़ने के आसार हैं।
चिलचिलाती धूप के बाद लगातार बढ़ रहा है तापमान
बात करें अगर पंजाब के मौसम की तो यहां चिलचिलाती धूप के बाद तापमान लगातार बढ़ रहा है। जहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान पर 15 डिग्री से अधिक का असर देखा जा रहा है। IMD के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य में तापमान 30 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। हालांकि इसके बाद राज्य में बारिश की संभावना है। जिसके अनुसार 12 मार्च के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 5 दिन बारिश और बर्फबारी का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 5 दिन बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं प्रदेश के इन जिलों में कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति चंबा के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट के आसार हैं।
राजस्थान में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस
राजस्थान में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बता दे कि कल का मौसम सबसे गर्म वाला रहा, जबकि अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान में आगामी सप्ताह में भी मौसम शुष्क बने रहे की संभावना है।