Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानेसर स्थित कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में रखा लाखों का स्टॉक राख, दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

May 31, 2024

मानेसर स्थित कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में रखा लाखों का स्टॉक राख, दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

IMT मानेसर सेक्टर 8 में स्थित कपड़ा बनाने वाली न्यूमेरो यूनो फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की 20 गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। आग पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी, लेकिन इतनी तेजी के साथ भड़की कि देखते ही देखते प्रथम तल और द्वितीय तल तक जा पहुंची।

इसके अलावा आग ने इमारत में स्थित बेसमेंट को भी अपनी चपेट में ले लिया। कपड़ा बनाने वाली कंपनी की बिल्डिंग में आग लगने पर गुरुग्राम शहर के 4 दमकल केंद्रों से गाड़ियां बुलाई गई। मानेसर , सोहना दमकल केंद्र, इसके अलावा हीरो और मारुति कंपनी की दमकल भी मौके पर बुलाएं गई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। कंपनी कपड़ा बनाने का काम करती है तो कंपनी में कपड़े स्टॉक मौजूद था। जिस वजह से आग और प्रचंड रूप से फैलती चली गई उसने कुछ ही समय में आग ने पूरी बिल्डिंग को गिरफ्त में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि, दमकल कर्मी बिल्डिंग में प्रवेश तक नहीं कर पा रहे थे।

आग लगने से बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। बेसमेंट में रखा स्टॉक भी जलने का अंदेशा लगाया जा रहा है। देर रात तक अग्निशमन की टीम आग पर काबू पाने के कोशिश करती रही। आग के कारण आसपास स्थित कंपनियों के कर्मचारी भी घटनास्थल पर आ गए। कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें