Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोबाइल चुराकर यूपीआई नेट बैंकिंग के जरिये सात लाख रुपये खाते से चोरी

August 8, 2024

मोबाइल चुराकर यूपीआई नेट बैंकिंग के जरिये सात लाख रुपये खाते से चोरी

भीलवाड़ा: राजस्थान में भीलवाड़ा के रोडवेज में कार्यरत कर्मचारी का राज्य परिवहन निगम बस से मोबाइल चुराकर ऑनलाइन सात लाख से अधिक रुपये बैंक खाते से निकालने की वारदात का खुलासा करते हुये पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने गुरुवार को बताया कि बताया कि बापूनगर निवासी दिनेश कुमार कोठारी ने 31 जुलाई को प्रताप नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह 19 जुलाई की शाम ऑफिस कार्य के बाद रोडवेज बस से घर आ रहा था। इस दौरान किसी ने उसका फोन चुराकर उसके खाते से यूपीआई नेट बैंकिंग से सात लाख सात हजार 180 रुपये निकाल लिये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें