Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाईलैंड में छुट्टियां मना रहीं Aishwarya Khare, बताया दूसरे दिन क्या-क्या किया

December 31, 2024

थाईलैंड में छुट्टियां मना रहीं Aishwarya Khare, बताया दूसरे दिन क्या-क्या किया

Aishwarya Khare: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं ऐश्वर्या खरे, जो नए साल के आगमन से पहले थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा कर बताया कि छुट्टियों के दूसरे दिन उन्होंने क्या-क्या किया! जी टीवी के रोमांटिक-ड्रामा टीवी शो भाग्य लक्ष्मी में लक्ष्मी बाजवा का किरदार निभाकर घर-घर छाईं ऐश्वर्या खरे प्रशंसकों से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रूबरू होती रहती हैं। खरे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को साझा कर बताया कि उन्होंने फुकेट में दूसरे दिन खूब मस्ती की।

खरे ने तस्वीरों के साथ लिखा, ‘‘दूसरे दिन मैंने बहुत सारी कार राइड, बोट राइड और लंबी सैर की। फुकेट में सबसे अच्छी जगहों पर खूब सारा पढ़ना और जर्नलिंग करना मजेदार रहा। एक बीच क्लब में और एक शांत छोटे कैफे में दिन बिताना शानदार रहा।’’

थाईलैंड की खूबसूरती में खोई नजर आई अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘‘सूरज और बारिश का मजा लेना और मैंगो स्टिकी राइस से शुगर हाई तक (अगर मुझे कहना पड़े तो मुंह में पानी आ जाए)।’’ अभिनेत्री ने छोटी लाइन में ही बताया कि उन्हें थाईलैंड कितना पसंद आया और वह वहां के खाने से लेकर वहां के नजारों तक की दीवानी बन चुकी हैं।

जी टीवी के शो भाग्य लक्ष्मी में शानदार काम कर छाई अभिनेत्री प्रशंसकों के बीच खासा पसंद की जाती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। प्रशंसकों के साथ अभिनेत्री नए-नए खुशनुमा पोस्ट के साथ कनेक्ट रहती हैं। हाल ही में क्रिसमस के मौके पर पोस्ट साझा कर उन्होंने शुभकामना देते हुए लिखा था, क्रिसमस तब तक खत्म नहीं होता जब तक आप पेड़ के साथ एक तस्वीर क्लिक नहीं कर लेते। कुछ बहुत ही खूबसूरत पल (खुद से प्यार करना सीखो मैं हूं) ।‘

ऐश्वर्या ने ये शादी है या सौदा से करियर की शुरुआत की और फिर जाने क्या होगा रामा रे, विषकन्या एक अनोखी प्रेम कहानी, साम दाम दंड भेद और ये है चाहतें जैसे सीरियल्स में भी काम किया। भाग्य लक्ष्मी फेम ऐश्वर्या खरे शो मैं हूं साथ तेरे में कैमियो रोल में भी नजर आ चुकी हैं। वर्तमान में खरे हिट शो भाग्य लक्ष्मी में काम कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें