Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Allu Arjun की फिल्म ‘Pushpa 2 The Rule’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, 175 करोड़ की कमाई की

December 6, 2024

Allu Arjun की फिल्म ‘Pushpa 2 The Rule’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, 175 करोड़ की कमाई की

Pushpa 2 The Rule : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने भारतीय बाजार में 175 करोड़ रूपये की शानदार कमाई कर ली है।

सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुई थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। ‘पुष्पा 2: द रूल’, 05 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। यह फिल्म तेलुगु, हिन्दू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गयी।

पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। ‘पुष्पा 2 : द रूल ’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने अपने पहले दिन तेलुगु में 85 करोड़ रुपये, हिन्दू में 67 करोड़ रुपये, तमिल में 07 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1 करोड़ रुपये और मलयालम में 05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

इस तरह यह फिल्म 175 करोड़ की कमाई कर चुकी है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं।

इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें