Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Dhurandhar’ में रणवीर सिंह की एक्टिंग देख भावुक हुईं दीपिका पादुकोण, बोलीं- तुमपर गर्व है…

December 6, 2025

‘Dhurandhar’ में रणवीर सिंह की एक्टिंग देख भावुक हुईं दीपिका पादुकोण, बोलीं- तुमपर गर्व है…

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ देखी और सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन साझा किया।

लंबे समय बाद रणवीर बड़े पर्दे पर लीड रोल में लौटे हैं और फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वह फिल्म देखने के लिए ब्लैक कोट और ब्लू जीन्स वाले स्टाइलिश लुक में गई थीं।

मूवी डेट नाइट की इन तस्वीरों ने फैन्स का खूब ध्यान खींचा।

फिल्म देखने के बाद दीपिका ने अपनी स्टोरी में लिखा कि ‘धुरंधर’ के 3 घंटे 34 मिनट का हर सेकेंड काबिल-ए-तारीफ है, और लोगों से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील की।

उन्होंने रणवीर के लिए लिखा- “मुझे तुम पर बहुत गर्व है।”

एक अन्य स्टोरी में दीपिका ने ‘भारत माता की जय’ लिखकर फिल्म की टीम की सराहना की।

बता दें, फिल्म एक ऐसे भारतीय एजेंट की कहानी पर आधारित है जिसने आतंकवाद के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें