
Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है। हमारे दूरदर्शी संविधान निर्माताओं ने बदलते समय की जरूरतों के अनुसार नए विचारों को अपनाने की व्यवस्था की थी।




