First Karwa Chauth : करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि प्यार, समर्पण और रिश्तों की गहराई को मनाने का एक उत्सव है। इस साल 10 अक्टूबर को यह खास दिन कई सेलिब्रिटी कपल्स के लिए और भी यादगार होने वाला है क्योंकि वे पहली बार इस पर्व को एक विवाहित जोड़े के रूप में मना रहे हैं। आइए विस्तार से जानते है…
दर्शन रावल और धरल सुरेलिया

मशहूर सिंगर दर्शन रावल ने इस साल जनवरी में अपनी बचपन की दोस्त धरल सुरेलिया से शादी रचाई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को अब तक काफी प्राइवेट रखा, लेकिन शादी के बाद फैंस को सरप्राइज ज़रूर मिला। अब ये कपल पहली बार करवा चौथ एक साथ मनाने को तैयार है। सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग साफ झलकती है, और इस खास दिन की तैयारी भी जोरों पर है।
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी
‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर ने ‘पति पत्नी और पंगा’ शो के सेट पर मिले मिलिंद चंदवानी से हाल ही में शादी की है। दोनों अभी अपने हनीमून पर हैं लेकिन करवा चौथ को लेकर दोनों की एक्साइटमेंट साफ है। अविका और मिलिंद एक-दूसरे के लिए व्रत रखेंगे ये रिश्ता सिर्फ परंपरा तक सीमित नहीं, बल्कि बराबरी और प्यार का भी प्रतीक है।
आदर जैन और अलेखा आडवाणी
कपूर खानदान के एक और बेटे आदर जैन ने इसी साल फरवरी में अलेखा आडवाणी के साथ शादी की। तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद अलेखा उनके जीवन की नई शुरुआत बनीं। अब शादी के बाद दोनों पहली बार करवा चौथ मनाएंगे, और कपूर फैमिली के स्टाइल में यह सेलिब्रेशन भी शानदार होने वाला है।
अरमान मलिक और आशना श्रॉफ
मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और फैशन इंफ्लुएंसर आशना श्रॉफ के साथ दिसंबर 2024 में शादी की थी। अब, ये खूबसूरत जोड़ी भी पहली बार करवा चौथ का त्यौहार एक-दूसरे के लिए व्रत रखकर मना रही है। फैंस को उम्मीद है कि दोनों की खूबसूरत तस्वीरें एक बार फिर इंटरनेट पर छा जाएंगी।
प्राजक्ता कोली और वृशांक खानलकर
कॉन्टेंट क्रिएटर से एक्ट्रेस बनीं प्राजक्ता कोली ने फरवरी 2025 में वृशांक खानलकर के साथ एक इंटीमेट डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। नेपाली रीति-रिवाजों के साथ हुई इस शादी की झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब ये दोनों भी अपने पहले करवा चौथ को लेकर बेहद उत्साहित हैं।