Dainik Savera Times

G20 Summit: रात्रिभोज के दौरान देश-विदेश के दिग्गजों ने एक दूसरे से किया परिचय, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली : जी20 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए भारत आए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से बिहार के सीएम नीतीश कुमार व झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मुलाकात की तस्वीर सामने आई है। दोनों को बाइडेन से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मिवाते देखा जा रहा है।इसके बाद एक दूसरे का परिचय कराया गया। इस दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं। इसी क्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन खड़े हैं. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बाइडेन के बाईं ओर खड़े हैं। मुलाकात और परिचय के दौरान पांचों लोग मुस्कराते नजर आए। इसके बाद और भी कई लोगों ने एक दूसरे से अपना परिचय किया। ये सभी तस्वीर रात्रिभोज के दौरान की है।

Exit mobile version