Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Google Pay, Paytm और PhonePe यूजर्स ध्यान दें, 1 अप्रैल से बंद हो जाएगी इन नंबरों की बैंकिंग सेवा

April 1, 2025

Google Pay, Paytm और PhonePe यूजर्स ध्यान दें, 1 अप्रैल से बंद हो जाएगी इन नंबरों की बैंकिंग सेवा

Google Pay Paytm and PhonePe users ;नेशनल डेस्क :  नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके अनुसार अब 1 अप्रैल यानी आज से UPI पेमेंट करने वालों के लिए कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं। खासकर, जो लोग Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए UPI पेमेंट करते हैं, उन्हें इससे प्रभावित हो सकते हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

क्या है बदलाव?

आपको बता दें कि NPCI ने निर्देश दिया है कि अब वह मोबाइल नंबर, जो बैंक अकाउंट से लिंक हैं लेकिन लंबे समय से एक्टिव नहीं हैं, उन्हें UPI सिस्टम से हटा दिया जाएगा। अगर आपका बैंक अकाउंट किसी ऐसे मोबाइल नंबर से लिंक है, जो अब एक्टिव नहीं है, तो वो हट सकता है, और इसके बाद आपको UPI पेमेंट करने में समस्या हो सकती है। दरअसल, यह कदम बढ़ते हुए साइबर अपराधों और धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए उठाया गया है। NPCI का कहना है कि ऐसे मोबाइल नंबर जो अब किसी काम के नहीं हैं और एक्टिव नहीं हैं, वे बैंकिंग और UPI सिस्टम में तकनीकी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। अगर ये नंबर किसी और के नाम पर जारी हो जाते हैं तो धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है।

UPI पेमेंट के लिए मोबाइल नंबर का एक्टिव रहना क्यों जरूरी है?

वर्तमान समय में जब हम UPI पेमेंट करते है तो उस समय, आपका मोबाइल नंबर ही आपकी पहचान का जरिया बनता है। इसका मतलब है कि जब आप किसी को पेमेंट करते हैं, तो मोबाइल नंबर यह सुनिश्चित करता है कि पैसे सही व्यक्ति के पास जा रहे हैं या नहीं। अगर आपका नंबर एक्टिव नहीं है और वह किसी दूसरे को दे दिया गया है, तो पेमेंट फेल भी हो सकता है या पैसे गलत व्यक्ति के पास जा सकते हैं।

क्या करें अगर आपका नंबर एक्टिव नहीं है?

अगर आपके बैंक अकाउंट से लिंक कोई नंबर अब एक्टिव नहीं है या आपने लंबे समय से उसे रिचार्ज नहीं कराया है, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि वह नंबर एक्टिव है या नहीं। इसके लिए आप अपने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर (जैसे Jio, Airtel, Vi, BSNL) से संपर्क करें। अगर वह नंबर एक्टिव नहीं है, तो या तो उसे फिर से एक्टिव कराएं या फिर अपने बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर बदलवा लें।

नया सिस्टम कैसे काम करेगा?

हालांकि, NPCI ने बैंकों और UPI ऐप्स को निर्देश दिया है कि वे हर सप्ताह डिलीट किए गए मोबाइल नंबर की लिस्ट को अपडेट करें। इस तरह, 1 अप्रैल के बाद यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि जो नंबर इनएक्टिव हैं, उन्हें बैंकिंग सिस्टम से हटा दिया गया है। तो, अगर आप UPI पेमेंट करते हैं, तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपका मोबाइल नंबर एक्टिव है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें