Kareena Kapoor Fashion: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह आज भी अपने लुक से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। हाल ही में फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 25 साल पूरे होने पर करीना एक बार फिर अपने पुराने पू अवतार में नजर आईं। इस दौरान उनका शानदार लुक देखकर फैंस भी काफी खुश हुए।

करीना ने इस खास मौके पर लेबनानी डिजाइनर एली साब का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं करीना के इस गाउन की कीमत और उनके पूरे लुक के बारे में।
पू अवतार में दिखीं करीना कपूर
करीना कपूर ने इस इवेंट में चार्टरेज ग्रीन कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। यह गाउन सिल्क शिफॉन कपड़े से बना है। इसके आगे की तरफ खूबसूरत प्लीट्स दी गई हैं, जो इसे खास लुक दे रही हैं। इस गाउन के साथ एक मैचिंग नेक स्कार्फ भी दिया गया है। इसे गले में लपेट सकते हैं या साड़ी की तरह एक कंधे पर डाल सकते हैं। करीना ने इसे गले में लपेटकर अपने पू स्टाइल को फिर से दिखाया।
6.49 लाख रुपये है गाउन की कीमत
करीना का यह खूबसूरत गाउन मशहूर डिजाइनर एली साब ने तैयार किया है। इसकी कीमत 6,950 डॉलर यानी करीब 6.49 लाख रुपये बताई जा रही है। करीना का यह महंगा गाउन उनके लुक को और भी खास बना रहा था।
सिंपल ज्वेलरी और मेकअप में दिखीं करीना
करीना ने अपने गाउन के साथ ज्यादा भारी ज्वेलरी नहीं पहनी। उन्होंने डायमंड के छोटे इयररिंग्स और एक खूबसूरत रिंग पहनी थी। मेकअप की बात करें तो उन्होंने हल्का स्मोकी आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक लगाई थी। वहीं, अपने बालों को सीधा और खुला रखा था। इस सिंपल लुक में भी करीना काफी खूबसूरत लग रही थीं।
मेहंदी फंक्शन के लिए अच्छा है करीना का लुक
अगर आपके घर में शादी या मेहंदी का फंक्शन है और आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो करीना के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। ग्रीन कलर का यह गाउन मेहंदी फंक्शन के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।