Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kareena Kapoor: पुरानी वेकेशन तस्वीरें शेयर कर करीना ने पूछा- ‘हॉलीडे का अगला सीजन कब आएगा?’

November 25, 2026

Kareena Kapoor: पुरानी वेकेशन तस्वीरें शेयर कर करीना ने पूछा- ‘हॉलीडे का अगला सीजन कब आएगा?’

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार और बच्चों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करीना ने अपनी कुछ पुरानी वेकेशन फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि उनका एक बार फिर घूमने जाने का मन कर रहा है।

परिवार के साथ नजर आईं करीना

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पुरानी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें उनके पति सैफ अली खान, दोनों बेटे तैमूर और जेह, बहन करिश्मा कपूर और माता-पिता नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में करीना और सैफ साथ मिलकर दीया जलाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में उनके छोटे बेटे जेह हाथ में गिटार लिए बैठे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह गिटार बजाने की कोशिश कर रहे हैं।

एक अन्य तस्वीर में करीना अपने छोटे बेटे तैमूर को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इस फोटो में उनकी बहन करिश्मा कपूर भी दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा करीना ने अपने माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता कपूर की तस्वीर भी शेयर की है।

करीना ने पूछा- अगला हॉलीडे कब होगा?

इन तस्वीरों के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, ‘हॉलीडे का अगला सीजन कब होगा?’ उनकी इस पोस्ट से लग रहा है कि वह फिर से परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए उत्साहित हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस और कई बॉलीवुड सितारे भी प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर क्या है खास?

काम की बात करें तो करीना कपूर अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। खबरों के मुताबिक, वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के दूसरे गाने ‘डैडी कूल’ में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें