नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और टीवी पर्सनैलिटी नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार में इन दिनों खुशी का माहौल है। सिद्धू दादा बन गए हैं। उनके बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत के घर 1 अक्टूबर को बेटी का जन्म हुआ है। परिवार ने अपनी नन्ही बेटी का नाम आर्या सिद्धू रखा है।

पोती को पहली बार गोद में लेकर भावुक हुए सिद्धू
पोती के जन्म के करीब तीन दिन बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अस्पताल से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी नन्ही पोती की पहली झलक फैंस के साथ साझा की। एक तस्वीर में सिद्धू और उनकी पत्नी बच्ची का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सिद्धू अपनी पोती को देखकर भावुक नजर आ रहे हैं। दादा बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है।

दादी ने भी पोती पर लुटाया प्यार
सिद्धू की पत्नी भी अपनी नन्ही पोती के साथ काफी खुश नजर आईं। तस्वीरों में वह बच्ची को प्यार से निहारती और दुलार करती दिखाई दे रही हैं। परिवार के लिए यह पल बेहद खास नजर आया।

अभी नहीं दिखाया पोती का चेहरा
नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती की पहली झलक तो फैंस को दिखा दी है, लेकिन अभी तक बच्ची का चेहरा सामने नहीं आया है। ऐसे में उनके फैंस अब आर्या का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए सिद्धू ने कैप्शन में “सपना सच हो गया” लिखा। उनकी पोस्ट सामने आते ही फैंस ने उन्हें दादा बनने की बधाइयां देनी शुरू कर दीं। सोशल मीडिया पर लोग सिद्धू और उनके परिवार के लिए जमकर प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...