Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

DA : इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले… महंगाई भत्ता में इतने प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

April 28, 2025

DA : इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले… महंगाई भत्ता में इतने प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने अपने राज्य में काम करनेवाले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। जी हां, आपको बता दें कि सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस वृद्धि के बाद राज्य कर्मचारियों को अब कुल 55% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो पहले 50% था। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन के दौरान की।मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान होगी, ताकि राज्य के कर्मचारियों को भी समान राहत मिल सके। इस वृद्धि को दो चरणों में लागू किया जाएगा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

  • पहला चरण (1 जुलाई 2024): 3% की वृद्धि
  • दूसरा चरण (1 जनवरी 2025): 2% की अतिरिक्त वृद्धि

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बढ़ोतरी से उत्पन्न होने वाली एरियर राशि का भुगतान कर्मचारियों को जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक पांच समान किस्तों में किया जाएगा, ताकि कर्मचारी दीवाली के समय इस राहत का लाभ उठा सकें।

हरियाणा सरकार का ऐलान

हरियाणा सरकार ने भी राज्य के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की वृद्धि की घोषणा की है। इसके बाद अब DA/DR दर 53% से बढ़कर 55% हो जाएगी। यह संशोधित दर 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी, लेकिन इसका लाभ कर्मचारियों को अप्रैल 2025 के वेतन/पेंशन के साथ मिलेगा। जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक की अवधि के लिए DA और DR में बढ़ोतरी के बकाया का भुगतान मई 2025 में किया जाएगा।

मध्य प्रदेश और हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा, खासकर महंगाई के इस दौर में। यह कदम राज्य सरकारों के कर्मचारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें