Priyanka Chopra-Nick Jonas: बॉलीवुड की अंतरराष्ट्रीय स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने इस साल न्यूयॉर्क में दिवाली बड़े ही पारिवारिक अंदाज में मनाई। इस मौके पर उनकी बेटी मालती मैरी और परिवार के करीबी सदस्य भी शामिल थे। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उत्सव की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें परिवार के साथ लक्ष्मी पूजा और दिवाली की तैयारियों की झलक दिखाई दे रही है।

तस्वीरों में प्रियंका लाल ट्रेडिशनल आउटफिट में सजी नजर आईं, जबकि निक ऑफ-व्हाइट कुर्ता सेट में दिखे। बेटी मालती रेड लहंगे में बेहद प्यारी लग रही थीं। प्रियंका ने पोस्ट में लिखा, “थोड़ा सा यह और बहुत कुछ वह। यह दिवाली दिल और प्यार से भरी थी। इस साल इस त्योहार को उन लोगों के साथ शेयर करना खास था, जिन्होंने इसकी खूबसूरती को पहली बार देखा।”

फोटो कैरोसेल में प्रियंका मालती को दीये रंगने और रंगोली बनाने में मदद करती दिख रही हैं। लक्ष्मी पूजा के दौरान पूरे परिवार ने पूजा-अर्चना की। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी इस अवसर पर मौजूद थीं।

इस दिवाली प्रियंका ने मालती और उनके दोस्तों के लिए एक छोटी पार्टी भी रखी, जिसमें बच्चों ने मेहंदी, रंगोली और पारंपरिक खेलों का आनंद लिया। लड़कियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान और लड़कों ने पगड़ी पहनकर उत्सव में भाग लिया।

प्रियंका की दिवाली पोस्ट ने फैन्स को परिवार के साथ उनके पारंपरिक उत्सव का आनंद दिखाया। एक्ट्रेस के पेशेवर मोर्चे पर, वह जल्द ही ‘द ब्लफ’, सिटाडेल सीजन 2 और एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘ग्लोबट्रॉटर’ में नजर आएंगी।
