Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोस्तों के साथ अमाल्फी में छुट्टियां मनाती दिखीं रश्मिका मंदाना, देंखें तस्वीरें

January 7, 2026

दोस्तों के साथ अमाल्फी में छुट्टियां मनाती दिखीं रश्मिका मंदाना, देंखें तस्वीरें

Rashmika Mandanna Vacation: रश्मिका मंदाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करना उन्हें खूब पसंद है।

Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इटली वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह दोस्तों के साथ अमाल्फी में छुट्टियां एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

Rashmika Mandanna

नए साल की शुरुआत रश्मिका ने अपने करीबी दोस्तों के साथ की। इस ट्रिप में मस्ती, हंसी और यादगार पलों की कोई कमी नहीं रही। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में रश्मिका बेहद रिलैक्स और खुश दिखाई दे रही हैं।

एक फोटो में वह क्लोज-अप पोज देती नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने ग्रे कलर की लूज हुडी और ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है। सादा लुक में भी उनकी खूबसूरती फैंस का ध्यान खींच रही है।

Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna

कुछ तस्वीरों में रश्मिका अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं, तो कहीं उनके क्यूट और फनी एक्सप्रेशंस दिल जीत रहे हैं। हर फोटो में उनकी पॉजिटिव एनर्जी साफ झलक रही है, जिस पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna

तस्वीरों के साथ रश्मिका ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अमाल्फी की तारीफ करते हुए बताया कि यह जगह धूप, नींबू के पेड़ों और शानदार नजारों से भरी हुई है। उन्होंने यह भी शेयर किया कि यह ट्रिप प्यार, हंसी और स्वादिष्ट खाने जैसे पनीर और टिरामिसु से भरी रही।

Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna

वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फैंस उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें