Site icon Dainik Savera Times

अजब प्रेम की गजब कहानी, बेटा-बेटी की शादी के 3 साल बाद समधी-समधन हुए फरार… मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां समधी और समधन प्रेम प्रसंग के चलते एक-दूसरे के साथ फरार हो गए हैं। बता दें कि यह घटना तब चर्चा का विषय बन गई जब पता चला कि महिला और उसका समधी तीन साल पहले अपने बच्चों की शादी के दौरान एक-दूसरे से जुड़े थे। इस मामले की चर्चा हाल ही में अलीगढ़ में एक और समान घटना के बाद और तेज हो गई है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

तीन साल पहले हुई थी बेटी की शादी

आपको बता दें कि यह पूरा मामला बदायूं का है, जहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ममता (43) नामक महिला अपने समधी शैलेंद्र के साथ फरार हो गई। बता दें कि महिला ने अपनी बेटी की शादी शैलेंद्र के बेटे से तीन साल पहले कराई थी। महिला का पति, सुनील कुमार सिंह, जो एक ट्रक ड्राइवर हैं, अधिकांश समय घर से बाहर रहते थे, और इस दौरान ममता और शैलेंद्र के बीच संबंध विकसित हो गए।

जेवर और पैसे साथ लेकर हुई फरार 

वहीं इस मामले पर महिला के पति, सुनील कुमार सिंह, ने पुलिस को बताया कि ममता ने 11 अप्रैल को शैलेंद्र को घर बुलाया और फिर दोनों फरार हो गए। सुनील ने यह भी आरोप लगाया कि ममता घर में रखा सारा जेवर और पैसे भी साथ लेकर चली गई। सुनील का कहना है कि वह अक्सर ट्रक ड्राइविंग के कारण घर से बाहर रहते थे, जिसकी वजह से उनकी पत्नी ने इस समय का फायदा उठाया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

हालांकि, अब सुनील कुमार सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपनी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के सीओ केके तिवारी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस की टीम फरार समधी-समधन को पकड़ने के लिए जुटी हुई है। बदायूं जिले का यह मामला एक तरफ जहां स्थानीय स्तर पर सुर्खियों में है, वहीं दूसरी ओर यह परिवारों के रिश्तों में घुसे हुए खतरनाक संबंधों की परतें भी उजागर करता है। पुलिस की जांच के बाद यह साफ हो सकेगा कि इस प्रेम प्रसंग ने किस हद तक परिवारों के रिश्तों को प्रभावित किया और क्या इसके पीछे कोई और कारण भी था।

Exit mobile version