Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

देसी लुक में Shraddha Kapoor ने लूटी महफिल, तस्वीरें हुईं वायरल

November 22, 2026

देसी लुक में Shraddha Kapoor ने लूटी महफिल, तस्वीरें हुईं वायरल

Shraddha Kapoor Viral Look : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका खूबसूरत देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। पीली साड़ी और पारंपरिक गहनों में श्रद्धा बेहद प्यारी लग रही हैं।

पीली साड़ी में दिखा खूबसूरत अंदाज

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह पीले रंग की गोल्डन वर्क वाली साड़ी पहने नजर आ रही हैं। माथे पर छोटी सी बिंदी, नाक में कोका, गले में नेकलेस और हाथों में चूड़ियां उनके लुक को खास बना रही हैं।

खुले बाल और हल्के मेकअप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। समंदर किनारे दिए गए उनके शानदार पोज भी फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।

कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

श्रद्धा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘किस मिट्टी के बने हो?’ उनकी पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनके देसी लुक की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म ‘ईठा’ में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म ‘ईठा’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें