Site icon Dainik Savera Times

Alert iPhone Users : 5 मई से इन iPhone में नहीं चलेगा Whatsapp… क्या आपका भी फोन इस लिस्ट में है ?

नेशनल डेस्क : Whatsapp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। इसके जरिए लोग न सिर्फ चैटिंग करते हैं, बल्कि वीडियो कॉलिंग, वॉयस कॉलिंग और दस्तावेज़ों को भेजने जैसे जरूरी काम भी करते हैं। अगर अचानक व्हाट्सएप बंद हो जाए तो यह हमारे कई रोज़मर्रा के कामों को प्रभावित कर सकता है। खासकर आईफोन यूजर्स के लिए एक अहम खबर सामने आई है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

Whatsapp का सपोर्ट बंद होने की तारीख…

आपको बता दें कि अगर आपके पास आईफोन है और आप व्हाट्सएप के जरिए चैटिंग, कॉलिंग या डॉक्यूमेंट शेयरिंग करते हैं तो आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी चाहिए। मई 2025 के पहले सप्ताह से कुछ पुराने आईफोन मॉडल्स पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। 5 मई 2025 के बाद, पुराने आईफोन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप का सपोर्ट खत्म हो जाएगा। ऐसे में अगर आप अपनी डेली लाइफ को बिना किसी परेशानी के कंटीन्यू रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी अपडेट्स पर ध्यान देना होगा।

iOS अपडेट करना है जरूरी

हालांकि, व्हाट्सएप के द्वारा 5 मई से पहले iPhone के आईओएस वर्जन को अपडेट करने की सलाह दी जा रही है। खासकर अगर आपका आईफोन iOS 15.1 या इससे पुराने वर्जन पर चल रहा है, तो इसे तुरंत अपडेट कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो 5 मई के बाद से व्हाट्सएप पर मैसेजिंग, कॉलिंग या डॉक्यूमेंट शेयरिंग का कोई विकल्प नहीं होगा। इसके अलावा, व्हाट्सएप से आने वाले नोटिफिकेशन्स भी नहीं मिलेंगे।

किन iPhone मॉडल्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सएप?
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, तीन आईफोन मॉडल्स जिनमें व्हाट्सएप का सपोर्ट बंद हो जाएगा, वे हैं:

  1. iPhone 5s
  2. iPhone 6
  3. iPhone 6 Plus

इन स्मार्टफोन्स पर 5 मई के बाद से व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। माना जा रहा है कि कंपनी की तरफ से यह कदम सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

कौन से iPhone मॉडल्स पर जारी रहेगा व्हाट्सएप सपोर्ट?

अगर आपके पास iPhone 8, iPhone X जैसे नए मॉडल्स हैं, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इन मॉडल्स पर व्हाट्सएप का सपोर्ट जारी रहेगा और आप बिना किसी परेशानी के इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर आप पुराने iPhone का उपयोग कर रहे हैं और व्हाट्सएप की सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको जल्द ही आईओएस अपडेट कर लेना चाहिए। इससे न केवल आप व्हाट्सएप का सही से उपयोग कर सकेंगे, बल्कि यह आपके फोन की सुरक्षा को भी बेहतर बनाएगा।

Exit mobile version