Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के पलवल में फायरिंग करने की सजाः दूसरी गैंग के बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काट डाली दोनों हाथों की अंगुलियां

July 9, 2024

हरियाणा के पलवल  में फायरिंग करने की सजाः दूसरी गैंग के बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काट डाली दोनों हाथों की अंगुलियां

हरियाणा के पलवल में फायरिंग करने वाले आरोपियों को सजा दूसरी गैंग के सदस्यों ने उनके हाथ की अंगुलियां काट कर दी है। दरअसल, होडल में बीडीपीओ ऑफिस के बाहर 21 जून को तीन युवकों जिसमें रुपेश और उसके दो साथी शामिल थे ने फायरिंग की थी। इसके बाद फायरिंग करने वाले तीनों युवक फरार होने के बाद अंडरग्राउंड हो गए।
अभी पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुख्य आरोपी रुपेश और उसके दो साथियों व एक अन्य युवक को दूसरी गैंग के कुछ बदमाश उठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां पर पहले रुपेश और उसके साथियों की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद रुपेश के दोनों हाथों की अंगुलियां तेजधार हथियार से काट दी गई।
दोनों हाथों की अंगुलियां काटने के बाद रूपेश को अपहरण करने वाले उसे होडल के पास फेंक कर फरार हो गए। अपहरण करने वाले रुपेश के तीन साथियों को कहां पर ले गए हैं, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
रुपेश को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन वहां पर भी रुपेश की हालत में सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि होडल में हसनपुर चौक बाईपास निवासी रुपेश ने शिकायत में कहा है कि वह 6 जुलाई को शाम 4 बजे के करीब अपने साथी भुलवाना गांव निवासी भूपेंद्र, रोहित व मनीष के साथ बुलंदशहर के शहदपुरा गांव में अपने दोस्त नितिन के घर बैठे हुए थे। उसी दौरान भोला उर्फ नरवीर, कृष्ण, जगन, कर्मा, नीतू, जयवीर, वीरेंद्र, सोनू व कुछ अन्य बदमाश अवैध हथियार, लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर 4-5 गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे और जबरन घर में घुस आए।
घर में घुसने के बाद बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। इसके बाद वह चारों को उठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद बंचारी गांव के नाले की पटरी पर ले जाकर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से उसके दोनों हाथों की अंगुलियां काट डाली। इसके बाद उसकी लात-घूंसे, डंडे से बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में होडल के हसनपुर चौक पर फेंक कर फरार हो गए। राहगीरों ने कराहता देख उसे अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें