Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर निगम जालंधर का अवैध निर्माण के खिलाफ Action , दो कालोनियों में पर चलाई मशीन

July 31, 2024

नगर निगम जालंधर का अवैध निर्माण के खिलाफ Action , दो कालोनियों में पर चलाई मशीन

जालंधर:  नगर निगम जालंधर अवैध निर्माण के खिलाफ एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गया है। निगम के अधिकारियों ने पिछले दिनों अवैध कालोनियां काट कर वहां पर निर्माण कार्य करवाने वाले लोगों को नोटिस जारी किया था। लेकिन अब नोटिस के बाद एक्शन भी शुरू कर दिया है। जालंधर में आज दिन चढ़ते ही नगर निगम की बिल्डिंग विभाग टीम की ओर से अवैध कॉलोनी ऊपर पीला पंजा चलाया गया। बिल्डिंग विभाग की टीम ने ATP सुखदेव वशिष्ट की देखरेख मे अजीत नगर, कोट राम दास नगर मे कालोनियों पर डिच मशीन चलाई l


इन कालोनियों में चल रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए निगम के अधिकारियों ने पिछले दिनों नोटिल भी जारी किए थे। बिल्डिंग विभाग के एटीपी सुखदेव विशिष्ठ ने बताया कि अवैध निर्माण को गिराने से पहले बाकायदा नोटिस जारी किए गए थे। अवैध रूप से कालोनी काटने वालों को अपनी कालोनी तय नियमों के मुताबिक अप्रूव करवाने के लिए कहा गया था। सुखदेव विशिष्ठ ने कहा कि कालोनी अप्रूव होने तक निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस दिया था। लेकिन नोटिस के बावजूद भी अवैध निर्माण जारी रहा और आज निगम कमिश्नर के आदेश पर डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है।


उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर गौतम  जैन के आदेश पर अजीत नगर में दो एकड़ में बिना मंजूरी बन रही कॉलोनी को ध्वस्त किया, जहां दो दुकानें भी बन चुकी थीं l इसी के साथ ही कोट राम दास नगर मे भी बिना मजूरी काटी जा रहीं 5 एकड़ मे कॉलोनी पर डिच मशीन चलाई गई, आने वालें दिनों मे भी बिना मजूरी हो रहें निर्माण कार्य पर कार्यवाही जारी रहेगी वहीं जनता से से भी अपील हैं की वह मजूरी वाले इलाकों मे ही प्लाट लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें