Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान भारत के साथ लगातार दुश्मनी में यकीन नहीं रखता: Ishaq Dar

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ लगातार दुश्मनी में यकीन नहीं रखता और पाकिस्तान बातचीत को तैयार है। स्थानीय समाचार पत्र की रिर्ग्ट के अनुसार सरकार द्वारा संचालित थिंक टैंक इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज इस्लामाबाद (आईएसएसआई) की 51वीं स्थापना वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री डार, जो विदेश मंत्री का पद भी संभाल रहे हैं, ने कहा “ पाकिस्तान लगातार दुश्मनी में यकीन नहीं रखता। हम आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और लंबे समय से चले आ रहे जम्मू-कश्मीर विवाद के न्यायपूर्ण एवं शांतिपूर्ण समाधान के आधार पर भारत के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध चाहते हैं।”

Exit mobile version