Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

वांग यी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ब्रिक्स शिखर बैठक में हिस्सेदारी और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के बारे में जानकारी दी

 

21 से 24 अगस्त तक, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आमंत्रण में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की राजकीय यात्रा की। इसके बाद चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने साथ आए संवाददाताओं को यात्रा के बारे में जानकारी दी।

वांग यी ने कहा कि यह न केवल एक सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय यात्रा थी, बल्कि एक बहुपक्षीय यात्रा भी थी जिसने दुनिया भर का ध्यान आकर्षित किया है। यह यात्रा दक्षिण अफ्रीका और ब्रिक्स पर आधारित थी,जिसने दक्षिण-दक्षिण सहयोग पर नई आम सहमति के साथ शांतिपूर्ण विकास में भी सकारात्मक शक्ति डाली। इस यात्रा ने कुछ पहलुओं में महान उपलब्धियाँ हासिल कीं-

पहला, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच रणनीतिक विश्वास एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।

वांग यी ने कहा कि इस वर्ष चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ है। पिछले 25 वर्षों में, चीन-दक्षिण अफ्रीका संबंधों ने तेजी से विकास हासिल किया है, राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार बढ़ाया गया है, व्यावहारिक सहयोग को व्यापक रूप से बढ़ावा दिया गया है और बहुपक्षीय सहयोग तेजी से घनिष्ठ हो गया है। इस मौके पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा के साथ गहन संवाद किया, जिसमें सार्थक परिणाम प्राप्त हुए।

दूसरा, ब्रिक्स सहयोग तंत्र में नए सदस्य शामिल हुए।

ब्रिक्स देश दुनिया की 40% से अधिक आबादी और दुनिया के कुल आर्थिक उत्पादन का एक चौथाई हिस्सा हैं। 17 वर्षों के विकास के बाद, वे तेजी से विश्व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, वैश्विक प्रशासन में सुधार करने और लोकतंत्रीकरण को बढ़ावा देने में एक रचनात्मक शक्ति बन गए हैं। इस बार अर्जेंटीना,मिश्र,इथियोपिया,ईरान,सऊदी अरब और यूएई निमंत्रण पर ब्रिक्स सहयोग तंत्र में शामिल हुए हैं। यह ब्रिक्स सहयोग की नई शुरुआती है।

तीसरा, चीन-अफ्रीका साझे भविष्य वाले समुदाय के निमार्ण में नये विषय डाले गये हैं ।

वांग यी ने कहा कि वर्ष 2013 में चीन के राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपनी पहली विदेश यात्रा पर अफ्रीका आये और अफ्रीका के प्रति ईमानदारी, आत्मीयता की नीति अवधारणा को सामने रखा। पिछले 10 वर्षों में, चीन ने इस अवधारणा को बरकरार रखा है और अफ्रीकी दोस्तों के साथ एकजुटता और सहयोग की राह पर आगे बढ़ने के लिए काम किया है। शी चिनफिंग ने वर्तमान यात्रा में अफ्रीकी भाइयों के साथ दोस्ती के बारे में बात करते हुए चीन और अफ्रीका के बेहतर भविष्य बनाए।

चौथा, चीनी शैली के आधुनिकीकरण का नया भविष्य।

वांग यी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ व्यापक संपर्क व बातचीत की, राज्य शासन और प्रशासन में अनुभव के बारे में खुलकर बात की। सभी पक्ष चीन की अर्थव्यवस्था और चीनी शैली के आधुनिकीकरण पर पूरा ध्यान देते हैं और चीन के सफल अनुभव के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version