Site icon Dainik Savera Times

हांगचो एशियाई खेलों की तैयारी पूरी

 

हांगचो एशियाई खेल 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक आयोजित होंगे। 26 अगस्त तक 5 चरणों में 50 प्रतियोगिताओं की टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं की टिकटों की बिक्री लॉटरी के माध्यम से की गई। 25 अगस्त तक लॉटरी के सभी परिणाम सार्वजनिक किए गए हैं।

बताया जाता है कि टेबल टेनिस, बैडमिंटन, तैराकी, गोताखोरी और टेनिस समेत 30 प्रतियोगिताओं के सभी टिकट बिक चुके हैं। 15 सितंबर से सुलभ सीट टिकटों की बिक्री शुरू होगी।

वनचो शहर में एशियाई खेलों की विशेष ट्रेन का संचालन 26 अगस्त को शुरू हुआ। इस विशेष ट्रेन की कुल लंबाई 53.5 किलोमीटर है, जो हवाई अड्डे और हाई स्पीड रेल स्टेशन आदि परिवहन हब को जोड़ती है। एशियाई खेलों के दौरान यह विशेष ट्रेन यातायात की गारंटी देगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version