Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका के कैनसस सिटी में परेड के दौरान गोलीबारी, एक मौत, 21 घायल

February 16, 2024

अमेरिका के कैनसस सिटी में परेड के दौरान गोलीबारी, एक मौत, 21 घायल

वाशिंगटन: अमेरिका में मिसौरी राज्य के कैनसस सिटी में चीफ्स की सुपर बाउल विजय रैली में बड़े पैमाने पर गोलीबारी के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। उत्साही चीफ्स खिलाड़ियों द्वारा विशाल भीड़ को संबोधित करने के तुरंत बाद बुधवार को गोलियां चलने लगीं। पुलिस ने कहा कि कैनसस सिटी के यूनियन स्टेशन के पास हमले के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन गोलीबारी के पीछे के मकसद का अभी कर पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें