Site icon Dainik Savera Times

कंबोडिया में चीनी सैन्य चिकित्सा विशेषज्ञ टीम को मिला “नाइट क्लास” पदक


कंबोडिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के रसद और वित्त विभाग के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल मोएंग पोनलोर्क ने विशेषज्ञ समूह के चार सदस्यों को “नाइट क्लास” पदक से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में कंबोडियाई और चीनी सेनाओं के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग सहज और फलदायी रहा है।

चीनी सेना ने कंबोडियाई सेना की चिकित्सा सहायता और कर्मियों के प्रशिक्षण में बड़ा योगदान दिया है। कंबोडिया इसके लिए हार्दिक धन्यवाद देता है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2023 की शुरूआत में चिकित्सा विशेषज्ञ समूहों के 18वें बैच कंबोडिया में पहुंचे हैं।

इसके बाद इस चिकित्सा विशेषज्ञ समूह ने रॉयल कंबोडियन आर्मी जनरल अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं, अनुशासन निर्माण और प्रतिभा प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
कंबोडिया में चीनी दूतावास के सैन्य अटैची थांग हाओ ने भी सम्मान समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ समूहों के 18वें बैच को सम्मानित किया

गया है, जो दोनों देशों और दोनों सेनाओं के बीच गहरी दोस्ती को दर्शाता है। चीन हमेशा की तरह दोनों देशों और दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ती को लगातार मजबूत करने के लिए कंबोडिया के साथ संयुक्त प्रयास करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version