Site icon Dainik Savera Times

चीन का सतत शहरी विकास विदेशी कंपनियों द्वारा दीर्घकालिक निवेश के योग्य है- स्वीडन एनवैक ग्रुप के सीईओ

 

स्वीडन एनवैक ग्रुप के सीईओ जोकिम कार्लसन ने हाल ही में स्टॉकहोम में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चीन के हरित, चक्रीय और कम कार्बन वाले विकास की खोज ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है, और विदेशी कंपनियों के लिए स्मार्ट और सतत शहरी विकास के मामले में चीन के साथ दीर्घकालिक सहयोग करने योग्य है।

उन्होंने स्मार्ट अपशिष्ट संग्रह प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में चीनी भागीदारों के प्रयासों की अत्यधिक सराहना की, और माना कि चीन अपने शब्दों और कार्यों के अनुरूप हरित विकास लक्ष्यों की दिशा में तेजी ला रहा है। चीन की परियोजनाओं का विकास और नई प्रौद्योगिकियों का अनुप्रयोग बहुत तेज़ है।

बता दें कि स्वीडन स्थित अपशिष्ट प्रौद्योगिकी नवाचार दिग्गज के रूप में एनवैक ग्रुप वायवीय अपशिष्ट संग्रह प्रणाली का आविष्कारक है। यह प्रणाली संपूर्ण अपशिष्ट संग्रहण प्रक्रिया को भूमिगत कर देती है और मैन्युअल अपशिष्ट संग्रहण की जगह ले लेती है, जिससे अपशिष्ट-संबंधी यातायात निवेश और कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आती है।

इस तकनीक को चीन के कई शहरों और अस्पतालों में स्मार्ट परियोजनाओं द्वारा अपनाया गया है। कार्लसन का दृढ़ विश्वास है कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में, हरित पारिस्थितिकी के लक्ष्य पर अधिक से अधिक ध्यान दिया जा रहा है, और यह क्षेत्र हाल ही में चीन में एनवैक ग्रुप के सबसे तेजी से बढ़ते व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक है।

छह बार चीन का दौरा कर चुके कार्लसन के मन में चीन के प्रति गहरी और मैत्रीपूर्ण भावना है। उन्होंने कहा कि उन्हें चीनी इतिहास और संस्कृति के साथ-साथ चीनी भागीदारों के साथ संचार पसंद है। वह चीन के सतत विकास में योगदान करने में सक्षम होने से बहुत खुश हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version