Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

“चीन की मीरा और उनके दोस्त”फ़ैंस बैठक भारत में आयोजित

September 6, 2023

“चीन की मीरा और उनके दोस्त”फ़ैंस बैठक भारत में आयोजित

 

“चीन की मीरा और उनके दोस्त”फ़ैंस बैठक भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई। भारत के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) और दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और छात्रों के प्रतिनिधियों व भारतीय स्थानीय इंटरनेट सेलिब्रिटीज़ समेत लगभग सौ फ़ैंस ने इस गतिविधि में भाग लिया।
“चीन की मीरा”एक इंटरनेट सेलिब्रिटी हैं। सोशल प्लेटफॉर्म पर उनके 60 लाख से अधिक फ़ैंस हैं, जिन्हें भारतीय नेटिज़न्स से बेहद प्यार मिलता है।

गतिविधि के दौरान मीरा ने फ़ैंस के साथ बातचीत की। उन्होंने भारत के साथ अपने अटूट बंधन और भारतीय संस्कृति के प्रति अपने प्यार को साझा किया और भारतीय फ़ैंस के साथ मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान की मीठी यादों का सिंहावलोकन किया। फ़ैंस ने क्रमशः मंच पर चीनी गीत व नृत्य, कविता पाठ और पुरातन चीनी पोशाक का प्रदर्शन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वातावरण बहुत जीवंत और मैत्रीपूर्ण रहा।

समाचार एजेंसी पीटीआई, “इंडिया टुडे” मीडिया समूह के आजतक, जीएनटी टीवी, लल्लनटॉप और अन्य टीवी चैनल, भारत के मुख्यधारा के टीवी स्टेशन ज़ी टीवी, भारत के न्यूज नेशन आदि भारतीय मीडिया ने व्यापक रूप से इस गतिविधि की रिपोर्ट दी, और मीरा से साक्षात्कार किया।

साक्षात्कार में मीरा ने कहा कि चीन और भारत के बीच कई गलतफहमियां हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरे कार्यक्रम के माध्यम से अधिक भारतीय लोग वास्तविक चीन के बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें